गुरुग्राम राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल फाजिलपुर झाड़सा में दोपहर में दांत जांच शिविर और बच्चों को पेटीज खाने को दिया गया। स्कूल ने एक समाजसेवी राजेश गुप्ता की मदद से बच्चों को मंगलवार को पेटीज और नोटबुक दिया गया। स्कूल के मुख्य अध्यापक मुकेश यादव ने बताया कि पहले बच्चों को गरमा गरम पेटीज खाने को दिया गया है। बाद में स्कूल की ओर से मिड डे मील भी दिया गया। मुकेश ने बताया कि दोपहर बाद बच्चों की दांत जांच के लिए एक एनजीओ की मदद से कैंप लगाया गया। इसमें पहली से लेकर पांचवीं कक्षा के बच्चों की जांच की गई। इस दौरान बच्चों को दांत साफ रखने के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी दी। मुख्य अध्यापक ने बताया कि बच्चों को ब्रश और टूथपेस्ट भी दिया गया।