बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में संकट गहरा गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से दौलताबाद, कादीपुर, उद्योग विहार, मानेसर और सेक्टर-37 सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों में उत्पादन ठप हो गया है। कारोबारियों के अनुसार, दूसरे दिन को मिलाकर जिले में बिजली न होने के कारण करीब 3000 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हो चुका है। लगातार बिजली संकट से उद्योगपतियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, त्योहारी सीजन में ऑर्डर समय पर पूरे करना भी चुनौती बन गया है।