न्यू गुरुग्राम सेक्टर 110 स्थित साहिब कुंज कॉलोनी में करीब एक महीने से सीवर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। कॉलोनी की कई गलियों में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे निवासियों कई दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। इस कॉलोनी में 300 से अधिक परिवार इस समस्या से परेशान है। निवासियों का कहना है कि सीवर का पानी गलियों में जमा होने के से बदबू और गंदगी फैल रही है। वहीं रोजमर्रा की जरूरतों का समान लाने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, इससे गंदा पानी घरों के आसपास तक पहुंच जाता है। इससे बच्चों का बाहर खेलना और बुजुर्गाें का घूमना दुश्वार हो गया है। वहीं निवासियों को संक्रमण और बीमारियों का भी डर सता रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार इस बारे में प्रशासन को शिकायत की गई है, कई बार सफाई भी हुई है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।