फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर-5 में एचएसवीपी की सात एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 19 Jun 2026 07:33 PM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के पीछे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब सात एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने समय मांगते हुए विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई पूरी की गई यह कार्रवाई एचएसवीपी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर की गई। एचएसवीपी के सर्वे एसडीओ गौरव यादव ने बताया कि सेक्टर-5 थाना पुलिस के सहयोग से एनफोर्समेंट टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 15 फूलों की दुकानें, करीब 80 झुग्गी-झोपड़ियां, एक नर्सरी, दो पक्के कमरे, टीन शेड का गोदाम, आइसक्रीम रेहड़ियों का गोदाम और दो पशु डेयरियों को हटाया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही मुनादी कर दो दिन के भीतर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुछ लो। इस मौके पर जेई आनंद प्रकाश, जेई ललित हंस, संजीव यादव, बलविंदर, वीरेंद्र तहलान, धर्मेंद्र शर्मा और सर्वे टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें