फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीआर पर एक-एक लेन सड़क पक्की होने से वाहन चालकों को राहत

एसपीआर पर एक-एक लेन सड़क पक्की होने से वाहन चालकों को राहत घाटा से फरीदाबाद मोड़ तक सड़क पर बिछी बिटुमिन की परत गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर वाहन चालकों का सफर अब आसान होने लगा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सड़क को बेहतर बनाने के लिए बिटुमिन (तारकोल) बिछाने का काम कराया जा रहा है। इसके तहत घाटा से फरीदाबाद मोड़ तक सड़क पर यह कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, वाटिका चौक से घाटा मोड़ की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन पर तारकोल बिछाने का काम जारी है। जीएमडीए की ओर से इस हिस्से में भी अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष काम को जल्द पूरा करने के लिए प्राधिकरण की टीमें जुटी हुई हैं। सड़क पर तारकोल की नई परत बिछने से वाहन चालकों को आवागमन के लिए एक बेहतर लेन उपलब्ध हुई है। इससे एसपीआर पर यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें