अवैध निर्माण तोड़ने गए अधिकारी को बोला सुपारीबाज, बाद में नेता ने मांगी माफी गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बुधवार को अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बादशाहपुर स्थित तपस्या ग्रांड वॉक मॉल के सामने स्थित एक बड़े कमर्शियल भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीटीपी आरएस बाठ ने किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता राजेश यादव की डीटीपी से तीखी बहस हुई और सुपारीबाज जैसे शब्दों का प्रयोग किया। हालांकि, बाद में राजेश ने माफी मांग ली। निगम ने अवैध निर्माण को तोड़ दिया।