फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में निगम कर्मियों की हड़ताल 18वें दिन जारी, आम जनता से सहयोग की मांगे अपील

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 23 Aug 2026 06:05 PM IST

गुरुग्राम। हरियाणा में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 18 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिकता एवं न्याय मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला दहन करने की घोषणा की है और 24 अगस्त तक मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। पुराने नगर निगम कार्यालय में जारी इस हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार ने कहा कि जब तक 1175 फायरमैन और 13000 पालिका कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता और ठेकेदारी प्रथा समाप्त नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी और तानाशाही का आरोप लगाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें