फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का आरोप: सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही, मुकदमे वापस हों

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM IST

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सैनी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने सिविल लाइन थाने जाकर गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से बातचीत की। दूसरी ओर कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उनके साथ हुए व्यवहार को गलत बताया। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। पुलिस की ओर से अपराधियों की तरह किए गए व्यवहार को गलत बताया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार पर पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की कि गुरुग्राम में काले झंडे दिखाने के आरोप में हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर से मुकदमे वापस लिए जाएं। हुड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में विरोध करने का सांविधानिक अधिकार है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक रघुबीर तेवतिया, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, सुमित्रा चौहान, सुधीर सिंह, मुकेश, राव नरबीर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव, जिला प्रधान पंकज डाबर के पिताजी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर, सुनीता सेहरावत, अमित, अभिषेक यादव, सुशील सेहरावत, गजेन्द्र, सुखबीर सिंह तंवर, राजकुमार, पवन चौधरी, अरुण शर्मा, सतीश बंधु, देवेन्द्र भाटिया, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें