- लोगों की मांग है कि निगम शौचालय रखरखाव बेहतर करें गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्क में बने शौचालय की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पार्क में काफी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन शौचालय बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शौचालय पर ताला लगा मिला। शौचालय का इस्तेमाल करने पहुंचे कुछ लोगों को बिना सुविधा के ही वापस लौटना पड़ा। लोगों ने नगर निगम गुरुग्राम से शौचालय के बेहतर रखरखाव और नियमित रूप से खोलने की व्यवस्था करने की मांग की है।