फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ऊंची बिल्डिंग में रहने का ख्वाब पूरा, लेकिन रास्ता अधूरा

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 12 Apr 2026 09:56 PM IST

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटी के लोग अनेक बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहें है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। निवासियों ने बताया कि पैसा जोड़कर घर, तो खरीद लिया है, लेकिन सड़क, बिजली, लाइट और सुरक्षा जैसी अनेक सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन के लिए मजबूर है। सेक्टर 106 स्थित पारस ड्यूज सोसाइटी रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया। इस सोसाइटी में करीब 724 फ्लैट है, जिसमें करीब 550 से अधिक परिवार रहते हैं। यह परिवार रोजाना बिजली, स्ट्रीट लाइट, टूटी और टपकती बेसमेंट पार्किंग, ग्रीन एरिया, 24 मीटर चौड़ी सड़क नहीं होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर की तरफ से मेंटेनेंस चार्ज भी बढ़ा दी है, लेकिन सोसाइटी के लोगों को उस हिसाब से सर्विस नहीं मिल जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें