गुरुग्राम में पटौदी के रामलीला मैदान परिसर में हिमालन के नाम से सर्दी के कपड़े की 25 दुकानों में रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानों में आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर पटौदी फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां और मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर गई थीं।