जघेड़ा थाना के अंतर्गत गुरुग्राम-नजफगढ़ रोड स्थित एक ठेका पर 28 जनवरी की रात शराब खरीदने के दौरान ग्राहकों और ठेका कर्मचारियों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ठेके के कर्मचारियों ने ग्राहकों को लाठी-डंडो से खदेड़ा। इसी दौरान एक ग्राहक ने ठेके के पास खड़ी अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाल ली थी। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष के लोग झगड़ा कर रहे हैं।