फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सांध्य अर्घ्य संपन्न

सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा में अर्घ्य के लिए छठ घाटों पर आस्था उमड़ी। कृत्रिम रूप से बनाए तालाबों में पूर्वाचली परिवारों ने पूरी भक्ति के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। माथे पर दउरा लिए पुरुष, हाथों में कलश लिए नाक से सिर तक सिंदूर लगाए 24 घंटे से निर्जला उपवास कर पूजन के लिए घाट पर पहुंची व्रतियों ने शहर को जैसे दिव्य बना दिया हो। कई श्रद्धालु साष्टांग लेट घाट पर पहुंचे। घाटों पर छठ के गीत गूंज रहे थे .. जोड़े-जोड़े सूपवा आदित के चढ़ावेली .. कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए.. मरबो रे सुगवा धेनुष से सुग्गा गिरे मुरुछाई..।बसई तालाब छठ घाट पर धर्मेंद्र मिश्रा व्यवस्था में जुटे थे। पटेल नगर छठ घाट पर विश्व विजय झा ने पूजा का आयोजन कराया। राजेंद्र पार्क छठ घाट के आयोजक राजेश पटेल शामिल रहे। सोहना के ताऊ देवी लाल खेल मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में सोहना के विधायक तेज पाल तंवर पूजा के में हिस्सा लिया। काफी संख्या में व्रतियों ने इस मैदान में अर्घ्य दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें