पटौदी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पटौदी के हुडा सेक्टर से सुबह रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम का आयोजन कर पटौदी के पुलिस थाना के बाहर रन ऑफ यूनिटी का समापन हुआ। इस मौके पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी रन फॉर यूनिटी में बतोर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विधायक बिमला चौधरी ने रन फॉर यूनिटी की झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी में पटौदी के विभिन्न स्कूली बच्चों सहित गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दौड में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पटौदी विधायक ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता व अखंडता में उनका पूरा सहयोग रहा। उन्होंने सभी से कहा कि अपने जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दौड अवश्य करे। उनके अनुसार कहा कि युवा पीढी हमारे देश रीढ है तथा उनसे आह्वान किया कि जीवन में कभी भी नशे का इस्तेमाल न करे। इस मौके पर पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच,सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन दीपचंद,सरपंच रतन लाल,पार्षद जर्मन सैनी,पार्षद राधेश्याम मक्कड,नवीन यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।