गुरुग्राम नगर निगम ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। सम्मेलन में हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, जिलाध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहै। दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम में जलभराव, जर्जर सड़कें, ट्रैफिक जाम, कूड़ा और प्रदूषण जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि शहर से वसूले गए करीब 15 हजार करोड़ रुपये के ईडीसीऔर आईडीसी के इस्तेमाल का कैगऑडिट कराया जाना चाहिए।