गुरुग्राम में जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने शुक्रवार को दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर 65 थाना पुलिस की मदद से शहरी क्षेत्र गुरुग्राम में दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि गांव बेहरामपुर की राजस्व संपदा में 7.5 एकड़ क्षेत्र में फैली दो अवैध कॉलोनियां में कार्रवाई की गई। टीम ने 12 डीपीसी, 1 निर्माणाधीन संरचना और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीटीपीई की ओर से अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।