फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Cheating Campaign: मेवात में परीक्षा से पहले शपथ, पाटखोरी स्कूल से शुरू हुआ नकल उन्मूलन अभियान

अनुज कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 06:10 PM IST

नकल रहित परीक्षा से मेवात का असली टेलेंट बाहर आएगा और मेवात का भविष्य को नई दिशा मिलेगी। नकल से नस्लें बर्बाद और भविष्य चौपट हो रहा है। उक्त कथन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन के ओएसडी समरवीर सिंह ने नकल उन्मूलन अभियान को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में नकल उन्मूलन अभियान का शुभारंभ मेवात के अंतिम गांव पाटखोरी से किया गया है। उन्होंने इस कदम की सार्थकता के बारे में बताते हुए कहा कि संपूर्ण हरियाणा में यह धारणा है कि मेवात जिले में नकल ज्यादा होती है, लेकिन असल में ऐसा है नहीं । जागरूकता के अभाव में लोग परीक्षा केंदों के बाहर जमावड़ा लगाते हैं जिससे सोशल मीडिया और प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बदनामी होती है। समरवीर सिंह पीएम श्री रावमा विद्यालय पाटखोरी के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। स्कूल प्रशासन ने इस सालाना उत्सव को "नकल उन्मूलन अभियान" के रूप में मानने का फैसला लिया था। ओएसडी समरवीर सिंह ने कहा कि बिना नकल के परीक्षा में अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा और उन्हें बोर्ड को विजिट करने और बोर्ड चेयरमैन से सीधे संवाद का अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है ऐसे में विद्यार्थियों को मन लगाकर प्लान बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने पढ़ने का टाइम टेबल बनाकर पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नूंह जिले में विद्यार्थियों की हाजिरी एक समस्या रही है इसलिए अभिभावकों से अनुरोध है कि वो अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें रोजाना स्कूल भेजें। एलएमएल फाउंडेशन के एमडी योगेश भाटिया ने कहा कि विपरीत हालात का सामना कर अपनी मंजिल पाने वाले लोगों को विश्व में पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि मेवात के नाम से इंडस्ट्री लगाने वाले घबराते हैं लेकिन उन्होंने जानबूझकर मेवात को चुना है और यहीं के लोगों को रोजगार के नए अवसर देना उनकी प्राथमिकता होगी। एसएमसी चेयरमैन पदम ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि नकल उन्मूलन अभियान में समस्त ग्रामीण अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रधानाचार्य परवीन कुमार ने सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले 3 सालों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समस्त स्टाफ और बच्चों की मेहनत से आज स्कूल इस मुकाम पर पहुंचा है। जिला प्रधान उमर पाड़ला ने भी नकल उन्मूलन अभियान को सार्थक बनाने में अपनी भूमिका के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें