असम की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका बिदिशा बेजबरुआ ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में बिदिशा के पति को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ चल रही है। बिदिशा दो दिन पहले ही गुरुग्राम के सुशांत अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी, जहां उनका फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला।