फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जब तक जगह नहीं मिलती तब तक नहीं हटाये जाएं साप्ताहिक बाजार, पुलिस को हटाने का नहीं कोई अधिकार

अनुज कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 04:22 PM IST

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा साप्ताहिक बाजार को हटाने का अधिकार पुलिस को नहीं है। जब तक टाउन वेंडिंग कमेटी और नगर प्रशासन बाजार के लिए जगह नहीं मुहैया कराती तब तक पैठ बाजार यथा स्थान पर लगे। शनिवार को नगर निगम द्वारा माई जीएनएन पोर्टल के उद्घाटन अवसर पर वह लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन पहुंचे थे। बटन दबाकर उन्होंने पोर्टल को लांच किया। इसी के साथ ही उन्होंने स्वच्छ मोहल्ला स्क्वॉड पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा ग़ाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा यह अच्छी पहल है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की जन सुविधाएं लोगों को प्राप्त हो सकेंगी। मुख्य सचिव ने कहा ऐसी व्यवस्था अन्य नगर निकायों में भी कराई जाएंगी। कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉक्टर ऋषिकेष भास्कर यशोद, महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक, जीडीए वीसी अतुल वत्स समेत नगर प्रशासन के अन्य अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें