विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, गाजियाबाद महानगर ने कश्मीर के पहलगाम में हुए हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन किया। विहिप के महानगर अध्यक्ष श्री आलोक गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। यह हमला हिंदू समाज की अस्मिता पर सीधी चुनौती है। आतंकियों ने हिंदू-मुसलमान पूछकर हिंदुओं को निशाना बनाया और उनके सिर पर गोली मारी। कुछ को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।