मोदीनगर तहसील मुख्यालय से बीते मंगलवार को चोरी हुई कार के साथ पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ के रोहटा रोड निवासी अनिल तेवतिया बीते मंगलवार को तहसील मुख्यालय लेखपाल से मिलने आए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार चोरी कर ली। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीमें कार की तलाश में लगी थी।