फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोडवेज ने आज से हाई-एंड और शयनयान बसों के किराये में 20 फीसदी की कमी की

आकाश दुबे Updated Thu, 09 Jan 2025 01:22 PM IST

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने आज से हाई-एंड और शयनयान बसों के किराए में 20 फीसदी की कमी कर दी है। यह निर्णय यात्रियों को राहत देने और सस्ती यात्रा करने के लिए लिया गया है। इस कमी से सर्दी में यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी और रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढेगी। गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि पहले जो हाई-एंड बसों का किराया 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर था अब वह 2.30 रुपये और पहले शयनयान बसों का किराया 2.58 रुपये की जगह अब 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया। यह किराया 9 जनवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुख्यालय की ओर से जनरथ बसों का किराया कम किया जा चुका है। 3 बाई 2 जनरथ बस का किराया 1.63 रुपए प्रति किमी प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपए प्रति यात्री प्रति किमी तक हो गया। इसके अलावा 2 बाई 2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपए प्रति किमी की जगह 1.60 रुपए यात्री प्रति किमी हो गया है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें