फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में बिल्डर के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन, हाथों में ताला और जंजीर लिए कार्यालय पहुंचे

अनुज कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 08:33 PM IST

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में सनसिटी बिल्डर के कार्यालय पर ताला बंदी के कार्यक्रम को देखते हुए भारी संख्या में बिल्डर कार्यालय पर पुलिस बल मौजूद रहा। बुधवार 12 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान किसान ट्रैक्टरों द्वारा सनसिटी बिल्डर के कार्यालय पहुंचे। किसान अपने हाथों में ताला व जंजीर लिए नारे लगाते हुए कार्यालय पहुंचे।स्थानीय पुलिस ने वार्ता कराने की बात करते हुए किसानों को शान्ति व्यवस्था बनाने की अपील की।भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि किसान अपने अधिकार के लिए भटक रहा है।आज जब किसान बिल्डर के कार्यालय पर ताला बंदी करने पहुंचे हैं तो अधिकारी बात करने की बात कर रहे हैं।ये वार्ता तब क्यों नहीं होती जब किसान बार बार अधिकारियों के चक्कर लगाते हैं।जिला अध्यक्ष लोकेश नागर ने कहा कि किसान आर पार की लड़ाई के मूड में हैं ताला बंदी की सूचना पर सब आ गए।लेकिन किसान को जब दर्द होता है तो कोई नहीं सुनता।प्रशासन पर आरोप लगाकर कहा कि बिल्डर से इतनी हमदर्दी और किसानों के प्रति दोहरा रवैया। करीब एक घंटे के बाद किसानों एवम् सनसिटी बिल्डर के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई।वार्ता में सनसिटी बिल्डर की तरफ से आश्वाशन दिया गया कि बिल्डर कोई भी निर्माण कार्य नहीं करेगा।साथ ही 28 जनवरी को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवम् किसानों व बिल्डर के बीच वार्ता होगी।वार्ता के दौरान किसानों की सभी समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा कर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।इस मौके पर महेन्द्र प्रधान,राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्र नागर,राजेश,गौरव उपाध्याय जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर,अजय कुमार जिला अध्यक्ष हापुड़,जीतपाल नागर,बिजेंद्र शर्मा,कृष्ण आदि किसान मौजूद रहे। वहीं, वेव सिटी में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर वेव सिटी बिल्डर के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन किया।किसानों ने वेव सिटी मैन रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया साथ ही कॉरपोरेट ऑफिस में ताला लगाने की जिद पर अड़े रहे।इस दौरान भारी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर पहुंचे किसानों के धरने को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।साथ ही किसानों को समझाने के लिए जीडीए के अधिकारियों को बड़ी जद्दो जहद करनी पडी।किसान नेता आनन्द नागर व अनुज चौधरी तथा टीकम नागर ने बताया कि किसान पिछले कई सालों से अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कोई हमारी मांगे सुनने के लिए तैयार नहीं है।जीडीए से आये अधिकारियों ने आने वाली 17 तारीख को किसानों से बातचीत करने और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए मीटिंग रखी गई है।किसानों नेताओं ने कहा कि अगर 17 जनवरी को कोई हल नहीं निकला तो किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें