फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में नामी हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन: पुलिस बल के साथ अधिकारी भी मौजूद, हर्निया ऑपरेशन के बाद मरीज की हुई थी मौत

अनुज कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 11:58 AM IST

दो जून को हर्निया ऑपरेशन के बाद हुई राजनगर एक्सटेंशन निवासी उज्जवल की मौत के मामले में बड़ी संख्या में युवक के परिजन और गांव के लोग एकत्र होकर कौशांबी स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया। दो जून की देर रात मौत के बाद तीन जून को भी परिवार वालों ने करीब तीन घंटे तक अस्पताल के बाहर हंगामा किया था। इसके बाद चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। वहीं मामले में पुलिस ने सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी थी। अभी तक मामले में कोई कार्रवाई न होने की बात कहते हुए परिवार वाले 10 जून को दोबारा अस्पताल पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के चलते भारी संख्या में पुलिस बल को भी निजी अस्पताल के बाहर तैनात किया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें