फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही बीस बाइकें सीज की

श्याम जी. Updated Mon, 09 Jun 2025 08:08 PM IST

मोदीनगर में आए दिन हो रही लूट की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मोदीनगर पुलिस ने सोमवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीस बाइकों को सीज किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय के नेतृत्व में सोमवार को कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी क्षेत्र में पुलिस बल ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बीस बाइकों को सीज कर थाने भिजवाया। इनमें अधिकांश बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थी। कुछ बाइकें समय पूरा होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रही थी। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कुछ वाहन चालक विपरीत दिशा से बच कर निकल गए। एसीपी ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें