गाजियाबाद के साहिबाबाद में लोहड़ी की धूम सोसायटी से लेकर स्कूल तक में रही। सोमवार को स्कूलों में लोहड़ी उत्सव मनाया गया। स्कूल प्रांगण में लोहड़ी जलाकर डीजे की धुन पर शिक्षिकाएं जमकर झूमीं। इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में बच्चों की छुट्टी के बाद स्कूल प्रांगण में लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान पंजाबी गानों की धुन पर शिक्षिकाएं जमकर झूमीं। स्कूल की प्रधानाचार्य रेणू श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षक व स्टाफ एक परिवार है। ऐसे में स्कूल में हर उत्सव को मिलकर मनाया जाता है।