फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: वसुंधरा में 30 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त, महापौर ने अवैध मीट की दुकान कराई ध्वस्त

साहिबाबाद नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान महापौर, नगर निगम और आवास विकास की टीम ने वसुंधरा के पॉश इलाके प्रहलादगढ़ी में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह भूमि पिछले 25 सालों से कब्जाई गई थी जहां अवैध मीट की दुकान, पार्किंग, गाय पालन और अन्य गतिविधियों को संचालित किया जा रहा था। वहीं शिकायतकर्ता सुबोध शर्मा की ओर से दी गई शिकायत के बाद महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया था कि मोहम्मद इरफान नामक व्यक्ति ने नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से दुकान बनाकर खुले में मीट बेचना, वाहन पार्किंग और *पशुपालन का काम शुरू कर रखा था। महापौर सुनीता दयाल ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जलकल विभाग से नोटिस जारी कराया और नगर निगम के संपत्ति विभाग को जांच के निर्देश दिए। जांच में पुष्टि हुई कि संबंधित भूमि मूल रूप से आवास विकास परिषद की थी, जिसे बाद में नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया था। कार्रवाई के दौरान लगभग 1600 वर्गमीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। खाली कराई गई भूमि वसुंधरा के प्रहलादगढ़ी स्थित वाइट रोज होटल के सामने है। महापौर ने बताया कि इस 1600 वर्गमीटर भूमि पर अब एक सुंदर मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम से कर अधीक्षक बी.के. लाल, जोनल सेनेट्री ऑफिसर विनोद कुमार, सहायक अभियंता अनूप शर्मा, अवर अभियंता संजय गंगवार, अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर, सफाई इंस्पेक्टर अशोक और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें