फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में घर में घुसकर बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, बेटी बोली- बात हुई थी तो...

श्याम जी. Updated Sat, 11 Jan 2025 04:20 PM IST

लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात किसी अज्ञात ने घर में घुसकर कमरुद्दीन (60) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घर के अंदर दो कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ मिला। शनिवार सुबह पड़ोसी जब घर पहुंचे तो घटना का पता चला। लोगों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। कमरुद्दीन घर पर अकेले थे। मृतक की बेटी निशा अली ने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंची। घटना से पहले उनकी फोन पर अब्बू से बात भी हुई थी, तब वह खाना खाकर टीवी देख रहे थे। हालांकि निशा ने घटना को किसने अंजाम इसके बारे में कुछ नहीं बताया। उनका कहना है कि वह काफी समय से यहां रह रहे थे, तब सबकुछ ठीक था। फिर यह कैसे हुआ इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें