फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी में छठ की तैयारी लोक आस्था के महापर्व डाला छठ मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। तीन दिनी छठ पूजा के दूसरे दिन बुधवार को खरना है। इस दिन शाम को गुड़ और चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाया जाएगा। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अगले दिन बृहस्पतिवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी।