फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: एमसीएफ आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मिले आईएमटी के उद्यमी, समस्याओं पर हुई चर्चा

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Feb 2026 08:07 PM IST

फरीदाबाद में बाटा रेलवे रोड पर स्थित एफआईए कार्यालय में शुक्रवार शाम को फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीए) के उद्यमियों ने एमसीएफ के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आईएमटी के उद्यमियों ने शहर की सफार्ई व्यवस्था और उद्योगों की समस्याओं को आयुक्त के साथ साझा किया। इसके अलावा आईएमटी क्षेत्र के वेस्ट कलेक्शन को लेकर भी आयुक्त और उद्यमियों ने चर्चा की। उद्यमियों ने आयुक्त को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पहले के मुकाबले सफार्ई व्यवस्था बेहतर हुई है, पर मुजेसर, सेक्टर 69 और इसी प्रकार से कई औद्योगिक क्षेत्रों में अभी भी सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। चर्चा के अंत में गजट नोटिफिकेशन 2023 संबंधी सौंपे गए मेमोरेंडम पर कार्यवाही एवं एमसीएफ-एचएसआईआईडीसी के मेंटेनेंस भुगतान को लेकर भी दोनों पक्षों में सकारात्मक चर्चा हुई। एफआईएमटीए के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था से लेकर वेस्ट कलेक्शन को और बेहतर बनाने समेत लगभग सभी समस्याओं को आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के साथ साझा कर दिया गया है। इस पर आयुक्त ने जल्द से जल्द सभी चीजों को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया हैै।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें