हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को हाईटेक और डिजिटल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में सभी शिक्षकों से गुरु मित्र ऐप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराएं।