फरीदाबाद मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भूदत्त कॉलोनी बल्लभगढ़ में रबड़ फैक्टरी चलाईं जा रही हैं। जिनको चलाने की प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नही ली गई तथा बिना अनुमति के ही बॉयलर लगाया हुआ है। निरीक्षण के दौरान भूदत्त कॉलोनी गली नंबर 1 में मित्तल रबर उद्योग नाम से जितेश मित्तल निवासी बल्लभगढ़ द्वारा रबर फैक्ट्री चलाई जा रही थी। जिसमें रबर चैनल बनाए जा रहे थे। इस इकाई के पास प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नहीं लेनी पाई गई। न ही बॉयलर लगाने की कोई अनुमति ली हुई थी।