फरीदाबाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी होने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। हड़ताल समाप्त होते ही कर्मचारी तुरंत काम पर लौट आए और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। विभाग ने आश्वासन दिया है कि सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी जाएगी। संजय कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बिजली व्यवस्था बहाल होने से उनके दैनिक कामों में आई रुकावटे फिर से ठीक हो गई है।