फरीदाबाद में मौजूद बस स्टॉप की हालत जर्जर हो रखी है। बीके चौक पर बने बस स्टॉप का लोहा गल चुका है यह कभी भी गिर सकता है। वहीं पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। बस स्टॉप के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण यहां कोई यात्री नहीं आता। यात्री बीच सड़क पर खड़े होकर बस का इन्तजार करते हैं। जिससे हादसे की आशंका के साथ जाम की स्थिति बनी रहती है।