उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पहले चरण में 22 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजे से 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक 48 घन्टे की हड़ताल की चेतावनी दी है। इसके बाद मांग पूरी न होने पर पांच नवंबर की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। कर्मचारी सयुक्त मोर्चा के महामंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकारवार्ता में ये जानकारी दी।