फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ठूंठ एवं तने को सड़ाने के लिए ये काम करें किसान: एके शर्मा

रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Nov 2024 05:39 PM IST

विकासनगर में धान की फसल की कटाई लगभग पूरी हो गई है। किसान अब गेहूंं की बुवाई क तैयारी में जुट गए है। जिसके लिए किसानों ने अपने खेत जोतने शुरू कर दिए है। मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की बुवाई अधिकतर धान की फसल से खाली हुए खेतों में की जाती है। गेहूं की अगेती बुवाई 25 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच होती है। जबकि सामान्य समय पर गेहूं की बुवाई करने के लिए नवंबर का दूसरा पखवाड़ा उत्तम समय रहता है। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी डॉ. एके शर्मा ने बताया कि धान की कटाई के बाद 10 से 15 दिन तक खेत को खाली छोड़ दें। बताया कि उसके बाद धान की कटाई के समय खेत में बचे हुए ठूंठ एवं तने को सड़ाने के लिए प्रति बीघा 5 किग्राम यूरिया बिखेर कर जुताई कर देनी चाहिए। बताया कि जुताई के बाद पलेवा अवश्य करें। इससे खेत में ठूंठ एवं फसल अवशेष शीघ्रता से सड़ने लगते हैं और वह खाद में बदल जाते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें