राज्य में हुई आपदा से क्षति का जायजा और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम आज उत्तराखंड पहुंच गई है। सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने एक बैठक कर टीम को आपदा से हुई क्षति के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद टीम जिलों के लिए रवाना हुई। टीम छह जिलों में आपदा से नुकसान का जायजा लेगी।