जौलीग्रांट में शहीद नरपाल सिंह अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज थानों में कुकरेती भ्रात मंडल देहरादून द्वारा अग्नि से बचाव को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फायर विभाग द्वारा अग्नि से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों को जानकारी दी गई। खासकर स्कूली बच्चों को बताया गया कि घर में गैस सिलेंडर से जब आग लगती है तो उसको कैसे काबू में किया जा सकता है। वहीं स्कूली बच्चों को घरों में शॉर्ट सर्किट आदि से आग लगने पर बचाव की जानकारी भी दी गई।