उत्तराखंड के देहरादून में ATM लूटने की घटना सामने आई है। इस वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए लुटेरों ने ATM गार्ड को बेरहमी से मारा। गंभीर हालत में घायल गार्ड को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गार्ड की दिलेरी की वजह से लूटेरे नाकाम रहे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है पर फिलहाल हमलावर लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हुई है।