फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव बोले- हमारी इस नीति की वजह से आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली

ललित कुमार सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 08:59 PM IST

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय बुधवार को दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों के सरेंडर करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले 19 महीने से प्रदेश में लगातार नक्सलवाद के विरुद्ध नक्सल ऑपरेशन चल रहे हैं। नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं । वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विश्व ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्लानार योजना ने दंतेवाड़ा सहित बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं। बस्तर संभाग में चलाये जा रहे पूना मारगेम अभियान तथा दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सलियों पर 08 लाख रुपए से 50 हजार रुपए तक कुल 64 लाख का इनाम घोषित था। इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण हमारी नीतियों की प्रभावशीलता और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन की शुरुआत के लिए 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भरोसेमंद वातावरण के कारण अब तक 1770 से अधिक माओवादी मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर, आत्मसमर्पित साथियों को सम्मानजनक पुनर्वास और बेहतर जीवन उपलब्ध कराया जाए। यह परिवर्तन बस्तर के उज्ज्वल भविष्य और शांति की ओर बढ़ते कदमों का सशक्त संकेत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें