फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बड़ा सड़क हादसा: 30 फीट गहरी खाई में गिरा 8 नई कारों से लदा कंटेनर, चालक घायल, करोड़ों का नुकसान

Tue, 10 Nov 2026 09:10 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। 8 नई कारों से लदा एक भारी कंटेनर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में कंटेनर वाहन और उसमें लोड 8 नई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह घटना मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर घटी। तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कंटेनर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में कंटेनर चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत बाहर निकाला। उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कंटेनर वाहन आंध्र प्रदेश से 8 नई कारों को अंबिकापुर के महामाया ऑटो सेंटर ले जा रहा था। मदनपुर घाट के तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हुआ। नीचे गिरते ही कारें एक-दूसरे पर चढ़ गईं और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना पर मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजा और यातायात व्यवस्था संभाली। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से निकालने का काम शुरू किया गया। चौकी प्रभारी मरकाम ने बताया कि वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी जारी है।

घाट पर हादसे का इतिहास
बड़े मदनपुर घाट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस घाट में तीखे मोड़ और तेज रफ्तार के कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने संकेतक बोर्ड लगाने की भी अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें