फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के हर विभाग में बनेगी हेरिटेज सामान की सेंट्रलाइज्ड इन्वेंटरी

चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में रखे हेरिटेज फर्नीचर और अन्य ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। अब शहर के सभी संबंधित सरकारी विभागों में मौजूद हेरिटेज सामान की सेंट्रलाइज्ड इन्वेंटरी तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य हेरिटेज वस्तुओं का सटीक रिकॉर्ड रखना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें विदेशों में नीलाम होने से बचाना है। कंस्टिट्यूशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह ने संबंधित विभागों को हेरिटेज सामान की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस इन्वेंटरी के तैयार होने के बाद प्रशासन के पास यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस विभाग के पास कितनी हेरिटेज संपत्ति है और वह कहां रखी गई है। इससे सामान की निगरानी करना आसान होगा। साथ ही, तय समय के बाद वस्तुओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जा सकेगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि हेरिटेज सामान सुरक्षित है या उसे कहीं दूसरी जगह भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें