उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में क्या है उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल?
1. कैराना में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में यहां से 2014 में पलायन करने वाले परिवार से मिले। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद ये परिवार वापस कैराना लौटा है।
पढ़ें पूरी खबर...
2. उत्तर प्रदेश में 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू
भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की 26 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। पार्टी का कहना है वो कम से कम 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को इसका एलान किया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन नहीं होने पर अपनी ही पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह को भी आड़े हाथों लिया।
पढ़ें पूरी खबर...
3. बोलकर नहीं इशारे से वोट मांग रहे मौनी बाबा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। मथुरा जिले की छाता विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना का उम्मीदवार बताने वाले गांव गोहारी के मौनी बाबा बापू ने अंतिम दिन नामाकंन किया। बाबा ने पिछले साढ़े 11 वर्ष से मौन धारण कर रखा है। वह बोल कर नहीं बल्कि लिखकर एवं इशारों से मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
4. भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने किसे-किसे बनाया है प्रत्याशी, पढ़िए सभी पार्टियों की पूरी लिस्ट
त्तर प्रदेश में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण और 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।
पढ़िए पूरी लिस्ट...
5. पुराने चेहरों पर दांव लगाकर भाजपा ने दिया यह संदेश
भाजपा पुराने चेहरों पर दांव लगाकर यह संदेश दे रही है कि उत्तर प्रदेश न लोगों की नाराजगी है और न ही विधायकों और सरकार में अनबन।
पढ़ें पूरी खबर...
6. एक ऐसा गांव जहां, सरकार नहीं सिर्फ सांपों का ही है सहारा
चार सौ झोपड़ियों की बस्ती में छह सौ से अधिक सांप। यानी, हर झोपड़ी में चारपाई के सिरहाने से लेकर दीया रखने के लिए बने ताखों और खूंटियों पर लटकाए पिटारों में किंग कोबरा से लेकर करैत तक की प्रजातियों के खतरनाक विषधर परिवार की जीविका के आधार बने हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
7. सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सपा की सूची विनाश की सूची
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रभावी मतदाता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलंदशहर पहुंचे। नगर के नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने सपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची को विनाश की सूची करार दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
8. आगरा में क्या बोले उपमुख्यमंत्री?
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्त होंगे। झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल, जिनका सत्ता में नहीं आना है। वो दल आज कोपल कल्पित घोषणा कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
9. ओवैसी बोले- सरकार बनी तो दो सीएम, तीन डिप्टी सीएम बनाएंगे
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी व भारत मुक्ति मोर्चा से गठबंधन किया है। इस मौके पर उन्होंने सत्ता में आने पर मुस्लिम समाज से तीन उप मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
10. बसपा ने 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस मौके पर उन्होंने 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है' का नारा दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
11. भाजपा विधायक समेत दो के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
भाजपा विधायक का कार पर पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा था। कार पर पीएम मोदी और सीएम योगी का फोटो भी लगा था। विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर...
12. करहल से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश
मैनपुरी जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल शामिल हैं। वर्तमान में भोगांव को छोड़कर तीन पर सपा काबिज हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
13. फतेह बहादुर सिंह के इर्द-गिर्द घूमती रही है सियासत
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र का इतिहास हो या पिछले दो चुनावों के नतीजे व आंकड़े, खंगालने पर इस क्षेत्र की राजनीति उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे फतेह बहादुर सिंह के इर्द-गिर्द ही घूमती है।
पढ़ें पूरी खबर...
14. दूरदर्शन व आकाशवाणी पर चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित
यूपी चुनाव के लिए अलग-अलग दलों के लिए प्रचार का समय दूरदर्शन और आकाशवाणी पर तय कर दिया गया है। 5 फरवरी से 5 मार्च तक प्रसारण की अनुमति दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
15. सियासत में विरासत संभालने से पीछे नहीं हटी आधी आबादी
सहजनवां से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रसाद रावत की हत्या के बाद उनकी पत्नी प्रभा रावत ने मोर्चा संभाला। 1993 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनीं।
पढ़ें पूरी खबर...