वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री घर में प्रेम को बढ़ाता है। इससे तनाव कम होता है इसके अलावा नकारात्मकता घर-परिवार में हावी नहीं हो पाती है।
Christmas Day 2023: 25 दिसंबर का दिन क्रिसमस डे के रूप में दुनियाभर में मनाया जाता है। क्रिसमस का पर्व पूरी दुनिया में हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म की खुशी में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्हीं की याद में क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को सफ़ेद रुई, लाइट, टॉफियों और छोटे-छोटे उपहारों से सजाया जाता है। बाद में क्रिसमस ट्री पर लगाए गए खिलौनों को बच्चों में बांट देना चाहिए, ऐसा करने से घर में खुशहाली और उन्नति आती है। मान्यता है कि इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाने से दुर्भाग्य,सौभाग्य में बदल जाता है। क्रिसमस ट्री घर पर लगाने से घर के वास्तुदोष दूर होते हैं घर में सकारत्मकता आती है। घर के चहुंमुखी विकास के लिए क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है साथ ही पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि होती है।
आपस में बढ़ता है प्यार
वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री घर में प्रेम को बढ़ाता है। इससे तनाव कम होता है इसके अलावा नकारात्मकता घर-परिवार में हावी नहीं हो पाती है। घर में इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। परिवार के लोग आपस में एक दूसरे का सम्मान करते हैं वहीं छोटे बच्चे बड़ों की बात मानते हैं।
क्रिसमस ट्री पर मोमबत्ती
मान्यता है कि क्रिसमस ट्री पर मोमबत्ती लगाने का चलन 17वीं शताब्दी से शुरू हुआ। प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को निरंतरता प्रतीक माना जाता है। इसे सजाने से घर में बच्चों की आयु लंबी होती है और वह सदैव खुश रहते हैं। क्रिसमस ट्री पर मोमबत्तियां लगाने से घर में सकारात्मकता और रौनक के साथ बरकत भी बढ़ती है।
क्रिसमस ट्री पर घंटी
क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर अच्छे से सजाते हैं। तो कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। फेंगशुई के अनुसार घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है और इससे बुरी आत्माएं और नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है।
सितारे
क्रिससम ट्री को घर में लगाने से एक विशेष प्रकार की पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती हैं जो कि काफी हद तक तनाव को दूर करने में सहायक मानी जाती हैं। क्रिसमस पर लगने वाले सितारे प्रकाश के प्रतीक माने जाते हैं जो कि आपके जीवन से अंधेरे को दूर करते हैं जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं।
तिकोना क्रिसमस ट्री होगा शुभ
मान्यता के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन तरक्की और उन्नति की ओर अग्रसर होता है।इस बात का ध्यान रखें कि इसका आकार तिकोना होना चाहिए। वास्तु में तिकोने आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता है। अग्नि को जीवन के पांच तत्वों में से एक माना जाता है। इसलिए अपने घर में आप तिकोना आकार लिए क्रिसमस ट्री ही लगाएं। हरे-भरे क्रिसमस ट्री का ऊपरी भाग तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है जिसे वास्तु में तरक्की,उन्नति एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है।