फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Maas 2024: कब से शुरू हो रहा है माघ का महीना? जानें इन दिनों में क्या करें, क्या न करें

Wed, 20 Dec 2023 07:54 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2024  में माघ का महीना 21 जनवरी से शुरू होगा और 19 फ़रवरी, 2024 तक रहेगा।  हिंदू धर्म में माघ महीने को पवित्र माह माना जाता है।
विज्ञापन
माघ मास 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Magh Month 2024 start date: माघ के महीने को स्नान-दान और तप के लिए बहुत महत्वपूर्ण महीना माना गया है। माघ महीने में सूर्य देव, मां गंगा और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को सारे पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है। साल 2024  में माघ का महीना 21 जनवरी से शुरू होगा और 19 फ़रवरी, 2024 तक रहेगा।  हिंदू धर्म में माघ महीने को पवित्र माह माना जाता है। इस महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिल जाती है। 

विज्ञापन


माघ के महीने में क्या करें 

  • माघ के महीने में आप शनि दोषों से मुक्ति के लिए काले तिल का दान करें। 
  • राहु दोष से मुक्ति के लिए गर्म कपड़े या कंबल का दान करें। 
  • माघ मास में व्यक्ति को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए। 
  • इस माह में आलस्य करना, अधिक देर तक सोना और स्नान न करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • माघ मास के सभी दिनों में आप तुलसी की पूजा करें और गीता का पाठ करें। आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी। 
  • माघ माह में गंगा स्नान करने से पाप मिट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। 
  • कल्पवास की शुरुआत मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के पूजन से होता है।


माघ के महीने में क्या न करें 

  • शास्त्रों में माघ के महीने में कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 
  • माघ मास में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।  
  • माघ मास में तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।  
  • इसके अलावा माह में असत्य और किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। 

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें