फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तुलसी के बासी पत्तों को देवी-देवताओं की पूजा में अर्पित कर सकते या नहीं ?

Wed, 27 Nov 2024 01:20 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों का भोग अतिप्रिय है। जिस तरह से गंगाजल को बासी नहीं माना जाता है उसी तरह से तुलसी के पत्तों को भी कभी बासी नहीं माना जाता है। तुलसी के बासी पत्तों को भगवान की पूजा में अर्पित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Astro Tips For Tulsi Puja: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस कारण से तुलसी के पौधे को घर में लगाना बेहद ही शुभ माना गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। धार्मिक मान्यातओं के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है और नियमित रूप से उनकी पूजा होती है, वहां पर माता लक्ष्मी का सदैव वास और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा तुलसी के पत्तों के बिना अधूरा माना जाता है। इससे अलावा रामभक्त हनुमानजी को भी भोग में तुलसी दल बहुत ही प्रिय होती है। पद्मपुराण के अनुसार कलियुग में तुलसी पूजन, कीर्तन, ध्यान, रोपण और धारण करने से वह समस्त पाप को जलाती है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करती है। जहां पर तुलसी लगी हुई होती है वहीं भगवान श्री कृष्ण की समीपता है तथा वहीं ब्रह्मा और लक्ष्मीजी भी सम्पूर्ण देवताओं के साथ विराजमान होते हैं।
विज्ञापन


तुलसी के पत्ते कभी भी बासी नहीं होते
देवी-देवताओं की पूजा-आराधना में कभी भी तुलसी के पत्ते और गंगाजल को बासी नहीं माना जाता। ये दोनों चीजें किसी भी परिस्थिति में बासी और अपवित्र नहीं मानी जाती। माना जाता है कि जिन घरों में रोजाना तुलसी की पूजा होती है वहां कभी यमदूत प्रवेश नहीं करते। इसके साथ ही घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। पुराणों में बताया गया है मृत्यु के समय गंगाजल संग तुलसी के पत्ते लेने से आत्मा को शान्ति और स्वर्ग की प्राप्ति होती है। देवी-देवताओं की पूजा में बासी तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

तुलसी के पत्तों से दूर होता है वास्तु दोष
तुलसी का पौधा जहां धार्मिक रूप से बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है, वहीं इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं और वास्तु संबंधी दोषों का दूर करने में सहायक भी होता है। जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है और पूजा की जाती है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा मौजूद रहती है। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है।
विज्ञापन

तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, इससे  वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वास्तु के अनुसार तुलसी को घर में लगाने से कई सारे फायदे होते हैं, माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह कम होती है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा। घर में तुलसी का पौधा होने से सुख,समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तुलसी का अकारण ही सूख जाना भविष्य में आने वाली किसी परेशानी की ओर संकेत करती है।
 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 
Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें