फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daan Ke Niyam: साल के इन 5 दिनों में कभी न दें दान, लग सकता है पितृ दोष

Tue, 24 Dec 2024 06:22 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Daan Rules: साल में पांच दिन ऐसे होते हैं जब आपको दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर इस नियम का पालन नहीं किया गया तो व्यक्ति को न सिर्फ मानसिक कष्ट बल्कि आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दान के नियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rules Of Donation In Hindi: सनातन धर्म में कोई भी त्योहार या व्रत तब तक पूरा नहीं माना जाता जब तक गरीबों को दान न दिया जाए। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दूसरों की मदद करने से बहुत प्रसन्न होते हैं और उनका जीवन खुशियों से भर देते हैं। हालांकि, साल में पांच दिन ऐसे होते हैं जब आपको दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर इस नियम का पालन नहीं किया गया तो व्यक्ति को न सिर्फ मानसिक कष्ट बल्कि आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।आइए जानते हैं की हमें किस दिन दान नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

दान के नियम - फोटो : adobe
गुरुवार को उधार न दें 
विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का दिन माना जाता है। इस दिन किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही पैसा देना चाहिए। उनका कहना है कि जो व्यक्ति ऐसा नहीं करता उसे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।

दान के नियम - फोटो : amar ujala
सूर्यास्त के बाद न दें दान 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान कभी नहीं करना चाहिए। इनमें दही, हल्दी, दूध और तुलसी का पौधा शामिल है। सूर्यास्त के दौरान यदि आपने दान किया तो आपको अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

दान के नियम - फोटो : ss
मृत्यु के तुरंत बाद न दें दान 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी परिवार में कोई मृत्यु हो जाए और जब तक किसी की तेरहवीं नहीं हो जाती तब तक आपको किसी को भी दान नहीं देना चाहिए। यदि आपने ऐसा करते हैं तो पितृ दोष लग सकता है। 

दान के नियम - फोटो : adobe stock
दिवाली पर दान देने से हमेशा बचें
दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आप त्योहार के अवसर पर दान देते हैं तो इससे मां लक्ष्मी रुष्ट होकर घर से चली जाती हैं। इससे परिवार को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है और वह कर्ज में डूब जाता है।  
विज्ञापन

दान के नियम - फोटो : AdobeStock
धनतेरस पर न करें इस चीज का दान
धनतेरस के  दिन शाम के समय नमक का दान नहीं करना चाहिए। यदि कोई शाम को नामक मांगने आए तो उसे इंकार कर दें। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें