फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah panchami 2021: इस दिन है विवाह पंचमी, इन उपायों को करने से दूर होंगी विवाह की अड़चन

Sun, 21 Nov 2021 05:53 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार विवाह पंचमी 08 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को पड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
ram sita
प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम और सीता का विवाह हुआ था इसलिए विवाह पंचमी को राम-सीता विवाह उत्सव या विवाह वर्षगांठ के रूप में मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार विवाह पंचमी 08 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान राम और माता सीता के मंदिरों में भव्य आयोजन किए जाते हैं। विधि-विधान के साथ प्रभु राम और माता सीता का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही तुलसीदास ने रामचरितमानस पूर्ण की थी। इसलिए इस दिन का और भी अधिक महत्व माना गया है। इस दिन यदि कुछ उपाय किए जाएं तो मान्यता है कि विवाह में आने वाली अड़चन दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। 

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 4
ram sita
सुयोग्य जीवनसाथी और शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय-
जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हो या फिर विलंब हो रहा हो उन्हें विवाह पंचमी के दिन व्रत रखना चाहिए और विधि-विधान के साथ भगवान राम और माता सीता का पूजन करना चाहिए। इसी के साथ प्रभु श्री राम और माता सीता का विवाह संपन्न करवाना चाहिए। पूजन के दौरान अपने मन में मनोकामना कहनी चाहिए। मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं साथ ही सुयोग्य जीवन साथी की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
Ram Sita
शीघ्र विवाह और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय-
जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हो उन्हें विवाह पंचमी के दिन विधिपूर्वक पूजन करने के साथ ही रामचरितमानस में  दिए गए राम-सीता प्रसंग का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा से यह पाठ करने पर वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
राम-सीता
 रामचरितमानस का करें पाठ-
माना जाता है कि मार्गशीर्ष की पंचमी तिथि को ही तुलसीदास जी ने रामचरितामानस पूर्ण की थी, साथ ही राम जी और सीता जी का विवाह भी इसी दिन हुआ था इसलिए विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि इस दिन रामचरितमानस का पाठ किया जाए तो घर में सुख-शांति आती है साथ ही मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें