फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: इमरान खान समर्थकों की बढ़त; हल्द्वानी में छह मौत; मौनी अमावस्या आज; जयशंकर जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

Fri, 09 Feb 2024 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पाकिस्तान में आम चुनावों की मतगणना जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि इमरान खान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, बनभूलपुरा में उपद्रव के दौरान 70 से अधिक वाहनों को जला दिया गया, जबकि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बनभूलपुरा थाने में आग से कई साल पुराने रिकॉर्ड भी जलकर खाक हो गए हैं। इसके अलावा, उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को हटाए जाने की कार्रवाई जारी है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ा गया, जिसको लेकर शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
former prime minister of pakistan imran khan - फोटो : Twitter

इमरान समर्थक उम्मीदवारों ने 154 सीटों पर बनाई बढ़त
पाकिस्तान में आम चुनावों की मतगणना जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि इमरान खान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं। नेटिजन्स के अनुसार, पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने नेशल असेंबली की 154 सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी 47-47 सीटों पर आगे हैं। रुझानों के मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
haldwani - फोटो : अमर उजाला

उपद्रवियों ने आग के हवाले किए 70 से ज्यादा वाहन
बनभूलपुरा में उपद्रव के दौरान 70 से अधिक वाहनों को जला दिया गया, जबकि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बनभूलपुरा थाने में आग से कई साल पुराने रिकॉर्ड भी जलकर खाक हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
हल्द्वानी में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में धार्मिक स्थल पर चला बुलडोजर, 300 से अधिक घायल
उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को हटाए जाने की कार्रवाई जारी है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ा गया, जिसको लेकर शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हिंसा में 300 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। कार्रवाई के दौरान हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोल भी छोड़ने पड़े। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विष्णुदेव सरकार का पहला बजट आज
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार आज शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश करेगी। लगभग 18 साल बाद तीसरे वित्त मंत्री के रूप में ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले कांग्रेस सरकार में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और बीजेपी सरकार में पूर्व सीएम रमन सिंह बजट पेश किए थे। वर्ष 2023 में प्रदेश में सरकार बनाने से पहले बीजेपी ने जनता से कई अहम वादे किए थे। अब उन वादों को पार्टी बजट में उतारने की कोशिश करेगी। पिछली बार भूपेश सरकार ने 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का बजट उससे बड़ा ही होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अभिषेक घोसालकर हत्याकांड पर आदित्य ठाकरे ने की शिंदे सरकार की आलोचना
मुंबई में उद्धव गुट के शिवसेना नेता की हत्या के बाद आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे वाली एनडीए सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आज से पहले महाराष्ट्र की किसी सरकार में इतनी अराजकता कभी नहीं रहीं। गौरतलब है कि मॉरिस नोरोन्हा नाम के एक हमलावर ने अभिषेक घोसालकर को मुंबई के दहिसर इलाके में लाइव चैट पर गोली मार दी थी। बाद में हमलवार ने खुद को भी गोली मार ली थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
ईरान में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI

दो दिनी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार से हिंद महासागर पर शुरू होने वाले दो दिनी सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर जाएंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चीन, हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हिंद महासागर सम्मेलन क्षेत्र के देशों के लिए प्रमुख परामर्शदात्री मंच है। जयशंकर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और उनके सिंगापुर के समकक्ष विवियन बालाकृष्णन के साथ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
इमरान खान। - फोटो : अमर उजाला

मतगणना के बीच इमरान खान ने किया जीत का दावा
पाकिस्तान में मतगणना जारी है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने दावा किया है कि लोगों ने बड़ी संख्या में उनके पक्ष में मतदान किया है। इस बार भी उनकी जीत होगी। गौरतलब है कि खान फिलहाल जेल में हैं। चुनाव आयोग ने उनके सभी नामांकनों को खारिज कर दिया था, जिस वजह से आम चुनावों में वे खड़े नहीं हो सके।  पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मौनी अमावस्या के पहले संगम तट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मौनी अमावस्या आज, तीन लाख श्रद्धालु पवित्र गंगा में लगाएंगे आस्था की डुबकी
मौनी अमावस्या पर आज श्रद्धालु सर्वार्थ सिद्धि योग में उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। सूर्योदय के साथ ही स्नान, दान और पूजन के अनुष्ठान शुरू हो रहे हैं। अस्सी से राजघाट के बीच तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। शुभ योग में मौनी अमावस्या का व्रत और स्नान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं। पढ़ें पूरी खबर

रूस से युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना में किया बड़ा बदलाव
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना में बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल वालेरी जालुजनई (Valerii Zaluzhnyi) को पद से हटा दिया। पिछले कुछ हफ्तों से जालुजनई (50) के खिलाफ कार्रवाई की अटकलें थीं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में बताया कि आज यूक्रेन के सशस्त्र बलों के नेतृत्व को बदलने का निर्णय लिया गया। युद्ध की स्थिति एक जैसी नहीं रहती। युद्ध बदलता है और इसके लिए बदलाव की जरूरत होती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

फिर खड़ा हो सकता है किसान आंदोलन
दिल्ली में एक बार फिर किसान आंदोलन खड़ा हो सकता है। पंजाब व हरियाणा के किसान दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इस तरह के इनपुट मिले हैं। इन इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस सकते में आ गई है। बैठकों को दौर शुरू हो गया है। एक दिन पहले दिल्ली पुलिस के दोनों विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) ने सभी जिला डीसीपी की बैठक बुलाई थी। दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय से अतिरिक्त फोर्स मांगी है ताकि किसानों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें