ब्रिटेन: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को कैंसर हो गया है। 75 साल के किंग चार्ल्स ने अपनी कैंसर की बीमारी की बात को सार्वजनिक किया है। बकिंघम पैलेस की तरफ से कहा गया है कि 75 साल के किंग चार्ल्स के बढ़े प्रोस्टेट के इलाज के दौरान कैंसर होने का पता चला। इसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया है। इस दौरान उनके सार्वजनिक कार्यों को स्थगित कर दिया है, लेकिन उनके जल्द से जल्द सार्वजनिक जीवन में लौटने की उम्मीद है। ब्रिटेन की रॉयल फैमिली का लंदन में बकिंघम पैलेस आधिकारिक निवास है।
बकिंघम पैलेस ने सोमवार को बताया कि किंग का अस्पताल में किसी दूसरी बीमारी का इलाज चल रहा था, जिसका कैंसर से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन 75 वर्षीय किंग को किस तरह का कैंसर है, यह जानकारी नहीं दी गई। अब इस बीच एक बार फिर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें शाही उथल-पुथल का जिक्र किया गया है।